आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के नए कार्यालय का प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने किया उद्घाटन
- (ब्यूरो महेंद्र राजपूत लखनऊ)
- 9935522925
गोमती नगर, लखनऊ में खुला पार्टी का नया कार्यालय
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को राजधानी के विनय खंड, गोमती नगर, में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
ज्ञात हो की पार्टी के पुराने कार्यालय को योगी सरकार ने बंद करा दिया था|
संजय सिंह ने योगी सरकार द्वारा पार्टी के पुराने कार्यालय को बंद कराने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए 4 कमरे की आवश्यकता होती है- कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय और कोष। है
कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे महाघोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में जब जनता त्राहि त्राहि कर रही है और यूपी सरकार के 2 मंत्री अपनी जान गवां चुके हैं, ऐसे समय भी योगी सरकार ऑक्सीमीटर, थर्मोमीटर, ऐनलाइज़र खरीदने के नाम पर घोटाले करने में व्यस्त है।
प्रदेश में बढ़ते अपराध, हत्याएं, मासूम बच्चियों के साथ आए दिन हो रहे बलात्कार पर बिफरे संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि इस पार्टी को आम आदमी के बुनियादी मुद्दों के लिए संघर्ष करने और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए बनाया गया है।
- इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी, मुख्य प्रवक्ता वैभव महेश्वरी , महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, CYSS प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे , प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान लतीफ़, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह , प्रदेश सह प्रभारी नदीम अशरफ़ और सह प्रभारी बृज कुमारी मौजूद रहे।