समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का निधन..

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन..

 

ब्यूरो महेंद्र राजपूत लखनऊ 

 

उत्तर प्रदेश के औरैया में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का शनिवार रात 9 बजे निधन हो गया। 92 वर्षीय मुलायम ने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली।वह तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य व इससे पूर्व दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अपने क्षेत्र गांव व शहर की खबरें भेजें हमारे व्हाट्सएप नंबर पर9935522925

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले खबर अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

ब्यूरो महेंद्र राजपूत लखनऊ

 

 

 

 

मूल रूप से कस्बा ककोर के पास स्थित कढोरे का पुरवा गांव के रहने वाले मुलायम सिंह यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद नजदीकी रहे हैं। उनके निधन की खबर पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए गांव में तांता लग गया।

सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व प्राचार्य डाॅ. अजब सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय यादव, वैकुंठ यादव आदि ने गांव पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उनके पौत्र गौरव यादव ने बताया कि हाल ही में वह स्वास्थ्य लाभ लेकर कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल से घर लौटे थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाथरस : छात्रा ने बनाई दिल को झकझोरने वाली पेंटिंग, समाज को आईना दिखाने की एक कोशिश

हाथरस : छात्रा ने बनाई दिल को झकझोरने वाली पेंटिंग, समाज को आईना दिखाने की एक कोशिश     ब्यूरो महेंद्र राजपूत लखनऊ    हर एक की सोच बदलेगी तभी जमाना बदलेगा। वर्ना हर रोज किसी पीड़िता का नाम अखबारों में निकलेगा। उक्त उद्गार एक पेंटिंग के जरिये व्यक्त करते हुए […]

You May Like

Subscribe US Now

0Shares