XPoSat मिशन की लॉन्चिंग आज: न्यूट्रॉन स्टार्स की स्टडी करेगा, इन तारों के एक चम्मच मटेरियल का पृथ्वी पर वजन 4 अरब टन

aman123

एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को आज यानी, 1 जनवरी को सुबह 09:10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसे PSLV रॉकेट से पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा। यह सैटेलाइट X किरणों का डेटा कलेक्ट कर ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स की स्टडी करेगा। सैटेलाइट में दो पेलोड पोलिक्स और एक्सपेक्ट लगे हैं।

 

XPoSat, आदित्य L1 और एस्ट्रोसैट के बाद अंतरिक्ष में स्थापित होने वाली तीसरी ऑब्जर्वेटरी होगी। यह भारत का पहला और 2021 में लॉन्च नासा के इमेजिंग एक्स-रे पोलरिमेट्री एक्सप्लोरर (IXPE) के बाद दुनिया का दूसरा पोलरिमेट्री मिशन भी है। स्पेस टेक स्टार्टअप ध्रुव स्पेस, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस, TM2स्पेस के पेलोड भी PSLV रॉकेट के साथ भेजे जाएंगे।

ब्लैकहोल, न्यूट्रॉन स्टार्स के रेडिएशन की स्टडी
XPoSat का लक्ष्य विभिन्न एस्ट्रोनॉमिकल सोर्सेज जैसे ब्लैकहोल, न्यूट्रॉन स्टार्स, एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियाई, पल्सर विंड नेबुला आदि से निकलने वाली रेडिएशन की स्टडी करना है। ये बेहद कॉम्प्लेक्स फिजिकल प्रोसेस से बनते हैं और इनके एमिशन को समझना काफी चुनौतीपूर्ण है।

 

Source link

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी,

Image Source : INSTAGRAM फिल्म फाइटर की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद का बयान फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘फाइटर’ की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इस के रन टाइम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर […]

You May Like

Subscribe US Now

0Shares