अमन लेखनी समाचार
उन्नाव।
दुष्कर्म के विवादों में घिरे रहने वाले उन्नाव ज़िले में एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई हैं।घटना थाना असिवन से है जहाँ एक छात्रा का दुष्कर्म उसको ही पढ़ाने वाले शिक्षक ने की।
थाना आसीवन में पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसकी पुत्री जो कि हाइस्कूल कि छात्रा है, उसको पढ़ाने प्रदीप नाम के शिक्षक दो साल से पढ़ाने घर पर आ रहा था। परंतु एक साल से वह उसको पेपर में फेल करवाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।जब इस घटना की जानकारी पुत्री ने पिता को दी तो उसने आसीवन थाने में तहरीर दी परंतु सुनवाई न होने के कारण वह उप पुलिस अधीक्षक के पास पहुचा ।जहां पर तत्काल करवाई करते हुऐ लड़की को मेडिकल परिछण के लिए भेजा गया और आरोपी शिक्षक प्रदीप के खिलाफ 376,506IPC,3/4 posco ACT में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस आरोपी प्रदीप को ढूढ़ रही हैं।(पिता पुत्री की गोपनीयता को बनाने के लिये उनके नामो का उल्लेख नहीं किया गया)







Visit Today : 136
Total Visit : 502271
Hits Today : 478
Total Hits : 2721787
Who's Online : 1
