अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला
सीतापुर
पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा अपराध नियंत्रण एवम् आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु अवैध असलहों की रोकथाम के लिये आज दिनांक 17.03.021सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निकट पर्यवेक्षण में एवम् क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16.03.21 को थाना महोली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अभियुक्तगण 1.कन्ने उर्फ छोटेलाल पुत्र गुमानी नि0 बरातपुर थाना महोली जिला , विशनू पुत्र मुल्लू लोहार नि0 पाल्हापुर थाना महोली को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए ग्राम महेवा के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मौके से 03 अदद निर्मित अवैध शस्त्र, 06 अदद मरम्मत योग्य अवैध शस्त्र एवम् अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है। उक्त अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामदगी के संबंध में थाना महोली पर मु0अ0सं0 126/21 धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर अपराधी है, जो आगामी पंचायत चुनाव में अवैध शस्त्रो की मांग बढ़ने की उम्मीद के चलते पहले से अवैध शस्त्र निर्माण एवम् विक्रय की तैयारियां कर रहे थे। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर इसी प्रकार चलती रहेगी। अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों की बरामदगी से जनपद में अवैध असलहे के प्रयोग में प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 126/21 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना महोली
1. कन्ने उर्फ छोटेलाल पुत्र गुमानी नि0 बरातपुर थाना महोली
2. विशनू पुत्र मुल्लू लोहार नि0 पाल्हापुर थाना महोली
बरामदगी विवरण– 01 अदद तमन्चा 315 वोर,01 अदद तमन्चा 12 बोर व 01 अदद बन्दुक 12 वोर 04 अदद तमन्चा 12 वोर मरम्मत योग्य व 02 अदद तमन्चा 315 वोर मरम्मत योग्य व शस्त्र वनाने के उपकरण व शस्त्र फैक्ट्री के उपकरण
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 उदयवीर यादव
2. उ0नि0 विजय कुमार मिश्र
3. हे0का0 राकेश कुमार
4. का0 रोहित कुमार
5. का0 किशन रावत
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त कन्ने उर्फ छोटे लाल पुत्र स्व0 गुमानी पासी नि0 बरातपुर थाना महोली में विभिन्न धाराओ में मुकदमा पंजीकृत है






Visit Today : 163
Total Visit : 474724
Hits Today : 769
Total Hits : 2614198
Who's Online : 5
