अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला सीतापुर
मिशन सक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवम् बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु वृहद जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उ प्र सरकार महिलाओं एवम् बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवम् स्वालंबन हेतु जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक 6मार्च शनिवार को जागरुकता हेतु कार्यक्रम का एक विशेष आयोजन थाना कोतवाली नगर के आर.एम.पी. डिग्री कालेज में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह थे जो कार्यक्रम में मौजूद रहकर साथ ही साथ मिशन शक्ति कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता अपर पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी.सिंह की उपस्थिति में कालेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजयवीर सिंह द्वारा जिलाधिकारी महोदय एवम् पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिह्न, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री एन.पी. सिंह द्वारा सीतापुर में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवम् सुविधाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही यह भी बताया कि प्रत्येक थाने पर शक्ति मोबाइलों का संचालन किया जा रहा है। जो महिला संबंधी अपराधों ईव टीजिंग, छेड़खानी आदि घटनाओं को रोकने हेतु अति सक्रिय रूप से कार्यवाही करती हैं। इसके वुमेन पावर लाइन नंबर 1090 पर किसी शिकायत को दर्ज कराने एवम् आकस्मिक सहायता हेतु यूपी 112 के इस्तेमाल हेतु बताया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथिगण द्वारा बालिकाओं को पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न कौशलों को सीखने एवम् अपने आस पास की महिलाओं एवम् बालिकाओं को भी सीखने/सिखाने हेतु प्रेरित करने के लिये कहा। चलायी जा रहे कौशल विकास केंद्रों के सहायता से प्रत्येक स्तर की बालिकायें अपनी रुचि के अनुसार नये नये कुटीर उद्योगों/उद्यमों आदि का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है एवम् आत्मनिर्भर रहते हुए महिला वर्ग एवम् सामाजिक उत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं में आत्मविश्वास की भावना के विकास हेतु पुलिस स्तर से भी निरंतर प्रयास किये जा रहे है उनकी सुरक्षा एवम् सहायता हेतु 24*7 संचालित हेल्पलाइन नंबरो को उपलब्ध कराया गया है। जिनसे वे किसी भी स्थान पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त समस्त थानों पर खोले गये महिला हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती से महिलायें/बालिकायें निःसकोंच अपनी समस्याओं का निदान करा सकती हैं। महिलाओं की समाज में पूर्ण हिस्सेदारी हेतु महिलाओं/बालिकाओं को स्वयं भी जागरुक रहते हुए भागीदारी करनी चाहिये।
मिशन शक्ति के तहत किये गये कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री टी.पी. सिंह, प्रभारी एंटी रोमियो श्रीमती मधु यादव, प्रभारी महिला थाना श्रीमती अर्चना भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी सिंह एवम् संयोजिका डॉ. ऊषा सिंह कार्यक्रम रही। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा अतिथिगण को आभार प्रकट किया गया।






Visit Today : 233
Total Visit : 500953
Hits Today : 1001
Total Hits : 2716458
Who's Online : 4
