अमन लेखनी समाचार-अभय दीक्षित
मोहनलालगंज
कहते है जिनका कोई नही होता उनका खुदा होता है यारो ये लाइने यहां के कुछ लोगो पर बिल्कुल फिट बैठ रही है…… मोहनलालगंज के कुछ जरूरतमंदों को कोई रास्ता नही मिल रहा था।तभी उनकी मदद के लिये अवध इंटरनेशनल फाउंडेशन के संस्थापक अतुल शर्मा आकर खड़े हुए और किसी की बेटी की शादी तो किसी के आशियाने को बनाने व बच्चे के इलाज में मदद करने के साथ बच्चों की फीस भरने के लिये लाखो की मदद को हाथ बढ़ाये।वही जरूरतमन्दों को मदद मिलने के बाद उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
उन्नाव के मजदूर दिनेश पिछले बीस सालों से अपने परिवार के साथ मोहनलालगंज कस्बे में किराये के एक छोटे से कमरे में रहते थे। इसी बीच कुछ साल पहले अचानक हार्डटैक पड़ने से दिनेश की मौत हो गई इसके बाद परिवार पर संकट खड़ा हो गया इसके बाद मदद को काफी लोगो ने हाथ बढ़ाया आवास के लिये तत्तकालीन एसडीएम सूर्यकान्त त्रिपाठी ने जमीन भी मुहैया करा दी पर सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते आवास का लाभ आज तक पीड़ित परिवार को नही मिल सका जिसकी जानकारी होने पर अवध इंटरनेशनल
फाउंडेशन के अतुल शर्मा ने पत्नी कांती यादव को आशियाने बनाने में मदद के लिये एक लाख रुपये की चेक दी वही कस्बे के ही रहने वाले रामसेवक शर्मा की बेटी दीपशिख की शादी के लिये 51 हजार व मोहनलालगंज के ही पीजीआई में बच्चे का होने वाले ऑपरेशन के लिये 50 हजार सहित इलाके के एक दर्जन परिवारो के बच्चों को एकमुश्त दो साल की फीस की चेके फाउंडेशन की तरफ से स्कूलों को सौपी।इन मद्दों को मिलने के बाद परिवारो में खुशी का ठिकाना नही रहा।वही इसकी जानकारी होने पर हर कोई फाउंडेशन के अतुल शर्मा की सराहना कर रहा है।







Visit Today : 106
Total Visit : 502241
Hits Today : 306
Total Hits : 2721615
Who's Online : 2
