अमन लेखनी समाचार

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रेरित होकर हिंदी सनातनी जनकल्याण सभा संगठन छह सौ सदस्यों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। संगठन के संस्थापक रिंकू अवस्थी सहित छह सौ कार्यकर्ताओ ने कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा भाजपा का दामन थामा और सभी ने एक स्वर में कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाना ही उनका पहला उद्देश्य होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के एजेंडे को लेकर चल रही है जो समाज के लिए बहुत अच्छा संकेत है।रिंकू अवस्थी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबको जोड़कर चलने वाली है और भाजपा शासन काल मे प्रदेश ही नही देश मे सुख शांति का माहौल है जो प्रशंसनीय है इसलिए वो अपने तामाम कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।






Visit Today : 219
Total Visit : 501759
Hits Today : 886
Total Hits : 2719899
Who's Online : 3
