अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ
कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला
विकासखंड मलिहाबाद परिसर में रविवार को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व समसामयिक फसलों की जानकारी के लिए किसान मेला का आयोजन किया गया किसान मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची विधायक जयदेवी कौशल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, तहसीलदार शंभू शरण, खंड विकास अधिकारी संस्कृता मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी कृषि राम अवतार गुप्ता, व घनश्याम सिंह बीज भंडार प्रभारी, कृषि रक्षा प्रभारी रामकेश मीणा, माधवेंद्र सिंह चौहान खंड तकनीकी प्रबंधक, राकेश कुमार ,प्रदीप कुमार , लवकुश वर्मा तकनीकी सहायक उपस्थित रहे ।और इस किसान मेले में भाजपा कार्यकर्ता व विकासखंड के सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया
किसान मेले में मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर से लाइव किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में बताया गया इसके साथ-साथ प्रमुख रूप से कृषकों की आय दुगनी करने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई किसान मेले के साथ-साथ मलिहाबाद के महिला सशक्त समूह द्वारा अपना स्टाल लगाया गया जिसमें उनके द्वारा आम के अचार का मुरब्बा व आदि प्रकार चीजों का प्रदर्शन किया गया स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का विधायक द्वारा निरीक्षण किया गया।
और माल विकास खंड में भी किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें खंड विकास अधिकारी सहित ब्लॉक के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे जिसमे किसानों से बात की और कृषि विभाग द्वारा तकनीकी ज्ञान दिया गया ।






Visit Today : 158
Total Visit : 500235
Hits Today : 496
Total Hits : 2712989
Who's Online : 1
