अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद परिवार में भजन वीर लखबीर सिंह लख्खा को अमूल्य मानवीय धरोहर के रूप में अंगीकार करने का परम सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ, यह उद्गार अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने लक्खा जी के सम्मान में कहीं। लखबीर सिंह लख्खा के पद सम्मान के समय अंतराष्ट्रीय सनातन परिषद के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव लवकुश मौर्या व अंतराष्ट्रीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय संगठन सचिव अमित चौहान भी मोजूद रहे ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह चौहान ने कहा
लखबीर सिंह लख्खा के भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी करोड़ों चाहने वाले है जो लखबीर सिंह लख्खा की मधुर वाणी से ओतप्रोत भजनों पर प्राण न्यौछावर करते हैं । माता की चौकी, जगराते, व अनेकों भक्ति सागर गीत लखबीर सिंह लख्खा की आज पहचान है ।
सनातन धर्म की सच्ची सेवा लखबीर सिंह लख्खा अपनी मधुर वाणी से लगातार करते आ रहे हैं और अब लखबीर सिंह लख्खा अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के आजीवन मुख्य सलाहकार के रूप में भी विश्व की सनातन संस्कृति की धुन बिखेरेंगे ।
अंतर्राष्ट्रीय सनातन परिषद की पूरी टीम ने लखबीर सिंह लख्खा को अपने परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । उन्होंने कहा हम आशा करते हैं कि लक्खा जी सनातन धर्म व अध्यात्म की ऐसे ही मधुर धुनों से अमृतमयी रागो की वर्षा करते रहेंगे।






Visit Today : 131
Total Visit : 502266
Hits Today : 417
Total Hits : 2721726
Who's Online : 6
