अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।चौक क्षेत्र में हुई घटना का अनावरण करते हुए चोक पुलिस ने हत्या की कोशिश करने वाले एक शातिर अभियुक्त को घण्टा घर तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है।आपको बता दें कि 21 मार्च 2021 को समय तक़रीबन 1 बजे वादी शानू उर्फ हजमा पुत्र शरीफ अहमद निवासी पुलगामा चौक को आपसी विवाद में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने व वादी मुकदमा और अब्दुल के हाथ मे गोली लगने को लेकर मुकदमा अपराध संख्या 78/2021 धारा 147/148/307 भादवि का अभियोग बनाम आदिल,आयुष,मोहम्मद हैदर,वरुण,शिवम,जुहूर हैदर व 8 अज्ञात में पंजीकृत करा दिया गया था जिसपर काम कर रही चौक पुलिस ने जुहूर हैदर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और बाकियों की तलाश में जुट गई है अभियुक्त जुहूर हैदर के पास से दो कारे भी बरामद कर ली गई हैं जिनके नम्बर हैं up32gz2843 और up32bc6842 अभियुक्त पर धारा 147/148/149/307 के तहत दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।






Visit Today : 167
Total Visit : 500041
Hits Today : 1107
Total Hits : 2712040
Who's Online : 1
