अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
निगोहा के मस्तीपुर में सोमवार को रायबरेली रोड के ईट भट्ठा संघ की बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश द्विवेदी को अध्यक्ष चुना गया।
निगोहा के मस्तीपुर में स्थित गुरुकृपा लाँन में रायबरेली रोड के भट्ठा मालिको ने बैठक का आयोजन किया,जिसका संचालन जंग बहादुर सिंह द्वारा किया गया।बैठक में रायबरेली रोड के सभी भट्ठा मालिक मौजूद रहे।बैठक में ईट भट्ठा मालिको की समस्याओ को दृष्टिगत रायबरेली रोड के अध्यक्ष बनाये जाने के लिये चर्चा हुयी,जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष हरेन्द्र प्रताप सिंह की सहमति से राधेश्याम ने जगदीश द्विवेदी के नाम का प्रस्ताव रखा,जिसका सभी सदस्यो ने समर्थन किया,जिसके बाद जगदीश द्विवेदी को रायबरेली रोड ईट भट्ठा संघ का अध्यक्ष चुना गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश द्विवेदी को माला पहनाकार बैठक में मौजूद ईट भट्ठा मालिको ने बंधाई दी।बैठक में बागेश्वर द्विवेदी,सत्य प्रकाश द्विवेदी,उमा शंकर त्रिवेदी, ओपी टहलानी,राजीव सिहं उर्फ बगांली,नवीन जायसवाल,अकुंर श्रीवास्तव,गिरिजा शंकर मिश्रा,जगदीश सिंधि मौजूद रहे।







Visit Today : 170
Total Visit : 500247
Hits Today : 571
Total Hits : 2713064
Who's Online : 3
