अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद, लखनऊ
तेज रफ्तार जा रही मारूति वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा कर सड़क किनारे पलट गयी। मारुति वैन मे सवार 6 लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मलिहाबाद पुलिस ने आनन-फानन घायलों को उठाकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी। जहां गम्भीर हालत देख डाक्टरों ने दो मासूम बच्चों सहित एक महिला को ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।
लखनऊ के फैजुल्लगंज निवासी दुगेश जयसवाल की पत्नी अपनी मायके सण्ड़ीला थाना क्षेत्र के ग्राम बेगम गंज निवासी रामकुमार के घर गयी थी। जिसे बुधवार को प्रसव पीड़ा होने के साथ रक्तस्त्राव अधिक होने लगा। नजदीकी अस्पताल ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जिसके बाद इनका पड़ोसी मारूति वैन चालक सण्ड़ीला थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज निवासी विक्की भुर्जी मारूति वैन यूपी 32 एचएल 5249 से रक्तस्त्राव हो रही अंजू अस्थाना, अमिता, शिम्पल, दुआ (5) पल्लवी (4) को मारूति वैन मे बैठाकर लखनऊ लिये जा रहा था। रास्ते मे ग्राम मुजासा के निकट तेज रफ्तार मारूति वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गयी। डिवाइडर से टकराने के बाद वैन सड़क किनारे पलट गयी। जिसमें सवार सभी घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन सभी को उठा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलिहाबाद लायी। जहां गम्भीर हालत देख डाक्टरों ने अंजू अस्थाना, दुआ व पल्लवी को लखनऊ ट्रामासेन्टर रेफर कर दिया।
आधार से रकम निकालने की सुविधा डाकघर में भी शुरू
Thu Mar 18 , 2021
अमन लेखनी समाचार नवाबगंज, उन्नाव। बैंको की तर्ज पर अब डाक विभाग के खाता धारक भी अपने खातें को आधार कार्ड से जोड़कर कही से भी रुपया निकाल और जमा कर सकते है। इसके लिए अब उन्हें डाकघर की दूरी नही तय करनी होगी। वह अपने खाते से रकम गांव […]



