अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। शहर में 857 पार्को में सिविल एवं उद्यान संबंधी कार्यो का हुआ शिलान्यास। पूर्व प्रधानमंत्री “एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के पूर्व दिवस पर दिनांक 24 दिसम्बर, 2021 को मध्यान्ह 12ः00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लॉन-2, गोमती नगर में नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने बटन दबा कर किया।महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि नगर निगम लखनऊ को 15 वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि रु. 15.56 करोड़ लागत से 381 अविकसित पार्को तथा रु. 19.01 करोड़ की लागत से 325 अर्द्धविकसित पार्क, कुल 34.57 करोड़ से 706 पार्को के सिविल एवं उद्यान संबंधी कार्यो का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त लखनऊ विकास प्राधिकरण के 154 पार्को का रु. 9.52 करोड की धनराशि से जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण इत्यादि कार्यो का भी आज शिलान्यास किया गया। पार्का में उक्त सिविल एवं उद्यान संबंधी कार्य सम्पन्न होने से लखनऊ शहर के सौंदर्य में व्यापक रूप से वृद्धि होगी तथा हरियाली बढ़ने से वायु की गुणवत्ता में सुधार आएगा।इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए कहा कि लखनऊ अटल जी के सपनो का शहर है, इसको उनके सपनों का शहर बनाने के लिए नगर निगम लखनऊ कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। हमारा प्रयास है कि लखनऊ विश्व का सबसे अच्छा शहर बने। विगत 4 वर्षो में लखनऊ की स्वच्छता की रैंकिंग में 269 से 12वें स्थान पर आना इसकी ओर एक मजबूत कदम है। हम सभी मिलकर लखनऊ को अटल जी से सपनो का शहर बनाएंगे। लखनऊ को आज समर्पित हो रहे 857 पार्को से शहर के रहने वाली जनता को सीधा लाभ पहुचेगा, इन पार्को में विकास कार्यो से लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ लखनऊ बनाने की राह प्रशस्त होगी।इस अवसर पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन और नीरज सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने सभी अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस वृहद कार्यक्रम में मंत्री आशुतोष टण्डन के साथ महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक कैन्ट श्री सुरेश चन्द्र तिवारी, विधायक लखनऊ उत्तर श्री नीरज बोरा, भाजपा नेता नीरज सिंह, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, स्वच्छता प्रभारी डॉ अरविंद राव,नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल के उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी व कई वार्डो के पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।








Visit Today : 295
Total Visit : 463819
Hits Today : 2408
Total Hits : 2565911
Who's Online : 6
