अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव
घटना ज़िला उन्नाव से है जहां थाना माखी के अंतर्गत मिर्जापुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर खड़े डंपर से टकरा गई जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। बताते हैं यह सभी लोग नीमसार मिश्रिख के रहने वाले थे और गंगा स्नान करके लौट रहे थे साथ में दो ट्रैक्टर और थे जो आगे निकल गए और तीसरा ट्रैक्टर डंपर में जाकर टकरा गया
घायलों को निकट के सीएचसी सेंटर में भेजा गया परंतु गंभीरता को देखते हुए सभी घायलों को उन्नाव के लिए रिफर कर दिया गया ।जहां पर सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उन्नाव पहुंचे उन्होंने सभी घायलों का हालचाल पूछा तथा उन्हें अच्छे इलाज का आश्वासन दिया।घायलों में सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र के साहब नगर निवासी विनोद (4) पुत्र कल्लू, गोलू (20) पुत्र अजय मिश्रा, राहुल (16) पुत्र रामरतन, कल्लू (40) पुत्र विश्राम, उत्तम शुक्ला (40) व इसी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी छेदीलाल (35) चेतराम (21), अंकित (20), सुरेंद्र (50) समेत अन्य शामिल हैं





Visit Today : 159
Total Visit : 500033
Hits Today : 845
Total Hits : 2711778
Who's Online : 4
