अमन लेखनी समाचार/अंकित राठौड़
लखनऊ। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार को नई दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता व अमन लेखनी हिंदी दैनिक के प्रधान संपादक राज कुमार सिंह चौहान ने डिजिटल श्रीमद्भागवत गीता भेंट किया।चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से क्षेत्र की समस्याओं तथा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की। रक्षामंत्री भारत सरकार ने उन्हें विश्वास दिलाया कि हमारी सरकार आमजन व सैनिकों के कल्याण हेतु कृत संकल्प है, हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।








Visit Today : 177
Total Visit : 473919
Hits Today : 1537
Total Hits : 2609023
Who's Online : 5
