अमन लेखनी, समाचार
सफीपुर उन्नाव।
कोतवाली सफीपुर के अंतर्गत तेज रफ्तार रोड़वेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें सी एच् सी लाया गया एक युवक की गम्भीर हालत देखते डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेजा जिसकी रास्ते मे मौत हो गयी ।
थाना आसीवन क्षेत्र के रहीमा बाद निवासी नवनीत 20 वर्ष पुत्र रमेश चन्द्र अपने बड़े भाई राजेन्द्र के साले आशीष 18 वर्ष पुत्र राम शंकर निवासी कोतवाली सफीपुर खादिम अली खेड़ा के साथ बाइक से सूदनशू आश्रम कानपुर जा रहे थे हरदोई उन्नाव रोड पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार कानपुर की ओर जा रही रोड़ वेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर लाया गया नवनीत की गम्भीर हालत देखते डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेजा परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन युवक की रास्ते मे मौत हो गयी म्रतक युवक अविवाहित था।







Visit Today : 77
Total Visit : 502609
Hits Today : 268
Total Hits : 2722900
Who's Online : 4
