अमन लेखनी
लखनऊ।के नगर निगम ज़ोन 6 के गढ़ी पीर खां वार्ड में जलकल विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है जलकल विभाग कि इस लापरवाही के चलते आम नागरिकों की जान खतरे में नज़र आ रही है। यहां मेन रज्जब गंज चौराहे पर मस्जिद शेख सलीम उद्दीन के पास मुख्य मार्ग पर 8 फिट गहरा सीवर का चेम्बर कई दिनों से खुला पड़ा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि इस टूटे चेम्बर में अक्सर लोग गिर कर चोटहिल हो जाते हैं और साथ ही इस टूटे चेम्बर से आये रोज़ यहां पर भीषण जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगो का कहना है की कई बार इसका निर्माण हो चुका है किन्तु निर्माण होने के कुछ दिन बाद ही यह चेम्बर टूट जाता है जिससे यह साबित होता है कि निर्माण के दौरान ठेकेदारों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तिमाल किया जाता है जिसके चलते कुछ दिन बाद ही यह चेम्बर पुनः टूट जाता है । अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जलकल के संबंधित अधिकारियों द्वारा सेवज़ कंपनी द्वारा कराए जा रहे निर्माण में इस्तेमाल किये जा रहे निर्माण सामग्री की गुड़वत्ता की जाँच आखिर क्यो नही की जाती है जिसके चलते हैं यह चेंबर बार-बार टूट जाता है ।







Visit Today : 30
Total Visit : 501387
Hits Today : 187
Total Hits : 2717885
Who's Online : 2
