अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता महिला प्रकोष्ठ,लखनऊ की बैठक संपन्न

Avatar VickyAuthor

अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता महिला प्रकोष्ठ लखनऊ की माह मार्च / 2021 की मासिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती गीता सिंह की अध्यक्षता एवं डॉ0 अजय कुमार सिंह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लखनऊ श्रीमती सरला सिंह के आयोजकत्व में इन्हीं के लखनऊ स्थित आवास संख्या 1651अनुभव सौभाग्या लेन, एल्डिको-2 , रायबरेली रोड़, (डी0पीOएस0स्कूल सौभाग्यं शिव मंदिर के निकट) सम्पन्न हुई। जिसमे महिला प्रकोष्ठ की सर्व श्रीमती मंजू सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, शशि सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अंजू सिंह राजावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सोनाली सिंह राष्ट्रीय महासचिव, एकता सिंह प्रदेश महासचिव, अर्चना सिंह प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र., रश्मि सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुधा सिंह जिला महासचिव, सुमन सिंह राठौर जिला मंत्री, राधिका परिहार जिला उपाध्यक्ष, चित्रा सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रभा सिंह राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, अनीता सिंह प्रदेश महासचिव, सीमा सिंह राष्ट्रीय महासचिव, सत्या सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता ,संगीता सिंह जिला सचिव बाराबंकी, रंजना सिंह तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता मेन बॉडी के अनुपम सिंह प्रदेश महासचिव ,अवधेश प्रताप सिंह लखनऊ मण्डल अध्यक्ष,राहुल सिंह,रमेश सिंह तथा संजीव सिंह आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया। बैठक की शुरूआत डॉ0 अजय कुमार सिंह एवं श्रीमती गीता सिंह ने क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र में माल्यार्पण एवं पूजन करके की।तत्पश्चात प्रमुख अतिथियों को माल्यार्पण कर तथा शॉल उढ़ाकर स्वागत करते हुए अन्य उपस्थित सभी भाई/बहनों को टीका लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में बताया गया कि संगठन की मासिक बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी पदाधिकारियों का उपस्थित होना अनिवार्य है।जो भी पदाधिकारी भाई/बहन बिना सूचित किये लगातार 3 बैठकों में अनुपस्थित रहेंगे। उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया जाएगा और उनके रिक्त स्थान पर सक्रिय पदाधिकारीगण को मनोनीत कर दिया जायेगा। बैठक में यह भी बताया गया कि सभी पदाधिकारी मिलकर अपने- अपने प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन करायेंगे तथा अगली मासिक बैठक में प्रत्येक पदाधिकारी बहन व भाई अपने साथ 5-5 पदाधिकारियों को लेकर आयेंगे। ताकि संगठन की शक्तिशाली बन सके और यदि संभव हुआ तो अगली मासिक बैठक में 5-5 मेधावी महिलाओं तथा 5-5 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा और 5 मुख्य अतिथियों को बैठक में आमंत्रित किया जायेगा। आय-व्यय का लेखा – जोखा रखने हेतु श्रीमती सोनाली सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा उनके सहयोगार्थ श्रीमती अंजू सिंह राजावत, श्रीमती मंजू सिंह व श्रीमती अनीता सिंह को मनोनीत किया गया।बैठक के अन्त में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी बैठक या अन्य कार्यक्रम में केवल बाहर से आये अतिथियों का सम्मान किया जायेगा , अपने पदाधिकारियों का नहीं। सभी पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित कर लें कि कोई भी पदाधिकारी संचालक के कार्यों में बाधा नहीं डालेंगे। एक सदस्य का यह कर्तव्य की आचरण ऐसे करें ताकि संगठन की मर्यादा बनी रहे। बैठक की समाप्ति पर डॉ0 अजय कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रदर्शित किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन जुंआरी गिरफ्तार, जुंआ राशि बरामद

अमन लेखनी, समाचार औरास, उन्नाव क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना औरास पुलिस द्वारा जुंआ खेल रहे में तीन अभियुक्तों को जुंआ राशि व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद कर गिरफ्तार किया गया।हे0का0 सुनील सिंह व […]

You May Like

Subscribe US Now

0Shares