अमन लेखनी समाचार-अभय दीक्षित
मोहनलालगंज
शनिवार को मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत निगोहां थाने में तैनात महिला आरक्षी द्वारा सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में बालिकाओं को अनैतिक व्यवहार, छेड़छाड़, मानसिक व शारीरिक शोषण से बचाव के तरीके बताए और शिक्षित होने के महत्व को बताया।
निगोहां थाने में तैनात महिला आरक्षी सीखा शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से निगोहां कस्बे में स्तिथ सेंट फ्रांसीस इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत कॉलेज की छात्राओं को अनैतिक व्यवहार, छेड़छाड़, मानसिक, शारीरिक शोषण से बचाव के तरीके व खुद के बचाव के लिए किए जाने वाले उपाय सुझाये। साथ ही महिलाओं के जीवन मे शिक्षा के महत्व को बताया कि किस प्रकार से शिक्षित होकर हम एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। महिला आरक्षी ने छत्राओं को सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान बेटी बचाओ बेटी पढाओंक बारे में विस्तृत जानकारी दी।






Visit Today : 173
Total Visit : 500047
Hits Today : 1343
Total Hits : 2712276
Who's Online : 1
