अमन लेखनी
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सरथुवा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में पहुँचे वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार सिंह चौहान ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरथुवा गाँव मे आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार सिंह चौहान ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड योजना,किसान सम्मान निधि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण योजना,वृद्धवस्था पेंशन,सहित तमाम अन्य लाभकारी योजनाओ का लाभ सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है।श्री चौहान ने उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनसे पूछा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ आप सब को मिल रहा है जिस पर श्रीमती केतकी,संगीता,सलमा,प्रियंका,सुमन सहित आदि लोगो मे संतोष व्यक्त करते हुए बताया की उन्हें निशुल्क उज्वला गैस कनेक्शन तथा बिजली का कनेक्शन सरकार द्वारा बिना बिचौलियों के हस्तक्षेप के दिया गया है।वही धनराज,वासुदेव,नीरज कुमार,राम नरेश में बताया कि उन्हें निशुल्क शौचालय तथा गाँव के पात्र लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना प्राप्त हुई है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यरूप से मण्डल महामंत्री रामलखन,पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





Visit Today : 146
Total Visit : 500020
Hits Today : 621
Total Hits : 2711554
Who's Online : 2
