अमन लेखनी ,समाचार
शरीफ खान ,नवाबगंज, उन्नाव।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मददुखेड़ा गांव में शनिवार दोपहर अचानक खेतों मे लग गयीआग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया।
जानकारी अनुसार अजगैन कोतवाली के गांव मददुखेड़ा में बन्नेलाल पुत्र पियारे के खेतों में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गयी। देखते-देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। जिसपर गांव के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल नवाबगंज चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव अपने हमराही सिपाही रवीन्द्र यादव, शिवपूजन यादव व शिवम यादव सहित मौके पर पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से खेत में लगी आग पर समय रहते ही काबू पाने में सफल रहे। जिससे किसान का किसी प्रकार का बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग बुझ जाने पर किसान ने सभी का धन्यवाद दिया।





Visit Today : 173
Total Visit : 500250
Hits Today : 577
Total Hits : 2713070
Who's Online : 1
