अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
माखी थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली । गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े । स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर कानपुर में इलाज के लिए ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । वहीं शव ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है ।
उन्नाव में आज दर्दनाक घटना देखने को मिली । यहाँ बुजुर्ग ने आज जीवनलीला समाप्त कर ली । बताया जा रहा है की माखी थाना क्षेत्र के मेथीटिकुर गांव के रहने वाले 56 वर्षीय विष्णुपाल सिंह ने अज्ञात कारणों और संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली । गोली की आवाज सुनकर परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे । स्थानीय लोगों ने विष्णुपाल सिंह को लोगों ने जमीन पर पड़ा देखा । आनन फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस घायल को इलाज के लिए कानपुर अस्पताल ले जाती लेकिन उससे पहले घायल ने दम तोड़ दिया । सीओ सफीपुर कृपा शंकर ने बताया की बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली है, घायल को इलाज के लिए पुलिस अस्पताल ले जाया जा रहा थी लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है ।








Visit Today : 230
Total Visit : 497936
Hits Today : 841
Total Hits : 2704229
Who's Online : 0
