अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला
सीतापुर
विकास खण्ड हरगाँव क्षेत्र में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव के लिए कुल 102नामांकन बिक्री किए गए ।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव विकास खंड परिसर मे बने आगामी पंचायत चुनाव के क्रम में अभी तक 102 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई ।नामांकन बिक्री के क्रम में अभी तक प्रधान पद हेतु 73,ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु 14तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य हेतु 15 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई ।इस तरह से अभी 2अप्रैल तक पंचायत चुनाव के 102 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई ।सहायक विकास अधिकारी पंचायत मोहम्मद शाकिब ने बताया कि रविवार को छोड़ कर सभी कार्य दिवसों में नामांकन पत्रों की बिक्री की जायेगी ।







Visit Today : 62
Total Visit : 502594
Hits Today : 186
Total Hits : 2722818
Who's Online : 2
