अमन लेखनी ,समाचार
नवाबगंज, उन्नाव।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाहर से लौटा रैनापुर निवासी पति सोमवार सुबह पत्नी को मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में नहर किनारे छोड़ भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को सूचित कर पीड़िता को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।जहाँ मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता को गंम्भीर अवस्था जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व परिवार में गमी हो जाने के कारण घर वापस लौटे रैनापुर निवासी सुशील कुमार ने बीती शाम को शराब के लिए पत्नी पूजा उम्र करीब 23 वर्ष से पैसों के लिए गाली गलौज के साथ मारपीट की। जहाँ आज सुबह भी बताते हैं कि सुशील ने पूजा से पैसों की मांग की। लेकिन पूजा के मना कर देने पर उसने फिर सुबह पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे चाय में कोई संदिग्ध पदार्थ मिलाकर ज़बरदस्ती पिलाया और उसे मरणासन्न अवस्था में गांव की नहर के किनारे छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को सूचित कर पीड़िता को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहाँ मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता को गंम्भीर अवस्था जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता दिनेश ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके दामाद के घर में किसी की मृत्यु हो गई थी। जिस पर उसका दामाद सुशील जो कि अजमेर में रहकर सोफा बनाने वाले एक कारखाने में काम करता है एक दिन पहले वापस आया था। जिसने बीती शाम से ही पूजा से शराब के पैसों की मांग की। पैसे न मिलने पर गाली गलौज व मारपीट की। सुबह फिर शराब के लिए पैसे मांगने पर जब पूजा ने देने से मना कर दिए तो गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चाय में कुछ मिलाकर जबरदस्ती पिलाया और उसे घायल अवस्था में नहर के पास छोड़ कर भाग गया। गांव के कुछ लोगों से जानकारी हुई तो वहां पर पहुंचकर पुलिस को सूचित कर बेटी को आनन फानन नवाबगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि इनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं और 4 साल का एक लड़का उत्कर्ष है।





Visit Today : 171
Total Visit : 500045
Hits Today : 1231
Total Hits : 2712164
Who's Online : 1
