अमन लेखनी समाचार
नवाबगंज, उन्नाव।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज राजमार्ग पर कस्बा स्थित एक स्कूल से घर वापस लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार टक्कर मार कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला पछियांव स्थित एक स्कूल में इंटर की जोगा सराय निवासी छात्राएं शिल्पा पुत्री प्रेमशंकर व हिमांशी पुत्री रामबाबू सोमवार दोपहर साइकिल से वापस घर जा रही थीं। इस दौरान कस्बे के बाईपास स्थित टेम्पो स्टैण्ड के समीप राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें नवाबगंज स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा उनके परिजनों को सूचना दी। जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शिल्पा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।






Visit Today : 167
Total Visit : 500041
Hits Today : 1109
Total Hits : 2712042
Who's Online : 1
