अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर एलिमको संस्था कानपुर की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओं को कृतिम उपकरण जिला समन्वयक मीनू तिवारी एमलिको के आडीयोलॉजिस्ट मनोज कुमार संयोजन में वितरित किये गए। उपकरण वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा ने बच्चों को ट्राई साइकिल वितरण कर शुभारम्भ किया। संतोष मिश्रा ने कहा कि संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं। भारी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आये और उपकरण प्राप्त किये। फरवरी माह में संस्था द्वारा परिषदीय विद्यालयों पढ़ने वाले बच्चों को उपकरण प्रदान करने हेतु मापन शिविर लगाया गया था। शिविर में पात्र बच्चों को मंगलवार को उपकरण प्रदान करने हेतु बुलाया गया था। संस्था ने दो सौ सत्तर बच्चों की माप लीगयी थी। जिसमे से दो सौ अट्ठाईस बच्चों को उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हित किया गया था इस मौके पर एमलिको के नीरज समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक अरविन्द शर्मा ,आकाश ,संजीव मिश्रा ,शिवनरेश, अरुण मिश्रा ,आदित्य शुक्ला, अमरेश द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण में विशेष सहयोग प्रदान किया।






Visit Today : 157
Total Visit : 500031
Hits Today : 762
Total Hits : 2711695
Who's Online : 7
