अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21 मार्च 2021 को थाना जानकीपुरम लखनऊ की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कपिल मिश्रा उर्फ निक्की पुत्र राजकुमार दूसरा अजय उर्फ सूरज पुत्र मुन्ना निवासी मड़ियाओं थाना जानकीपुरम लखनऊ जो कि मुकदमा अपराध संख्या 96/2021 धारा 364/394 भादवी थाना जानकीपुरम के वांछित अभियुक्त हैं उन्हें मय 2 अदद तमंचा व 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया इनके विरुद्ध स्थानीय थाने पर दिनांक 21 मार्च 2021 को मुकदमा अपराध संख्या 97/2021 धारा 3/25 ए. एसीटी 98/2021 धारा 3/25 ए. एसीटी का अभियोग पंजिकृत हुआ था इसके संबंध में बृजेश यादव पुत्र शिव कुमार यादव निवासी गायत्रीपुरम रामा हॉस्पिटल के सामने थाना गुडंबा द्वारा थाना जानकीपुरम पर लिखित तहरीर दी गई थी के उपरोक्त के द्वारा तमंचा लगाकर मोटरसाइकिल से हत्या करने के आशय से अपहरण कर मारपीट की और ₹700 छीन लेने का मामला था अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है।







Visit Today : 76
Total Visit : 502608
Hits Today : 250
Total Hits : 2722882
Who's Online : 3
