अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ राजधानी से लेकर अन्य शहरों में कोरोना की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही जिसको लेकर तहसील प्रशासन सख्त नजर आ रहा है मलिहाबाद तहसील स्थित सरोजनी नायडू सभागार में उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय की अध्यक्षता में व्यापार मंण्डल एवं नगर पंचायत के कोटेदारों तथा मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई। जिसमे उपजिलाधिकारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रो व नगर पंचायत में अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी मोहल्ला निगरानी समिति लगातार सक्रिय रहकर करती रहे साथ ही साथ अपने घरों एवं पडोसी मोहल्लों में जिनकी उम्र 45 वर्ष से ऊपर की हो उन्हें वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करे। वैक्सीन लगवाने से किसी भी व्यक्ति को कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस लिए ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन अस्पताल जाकर लगवायें। बैठक में भाग ले रहे लोगों से कहा गया कि स्वयं मास्क लगायें एवं अपने आसपास के लोगो को मास्क लगाने के लिए भी कहते रहे। बैठक में कोविड संक्रमण के बचाव हेतु प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय, तहसीलदार शम्भू शरण, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रेम नारायण यादव, साथ ही स्वास्थय विभाग से राजेश सिंह, पवन, नगर पंचायत के कर्मचारीगण व अन्य लोग मौजूद रहे ।







Visit Today : 175
Total Visit : 502310
Hits Today : 624
Total Hits : 2721933
Who's Online : 2
