अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के कई विवादित जोड़ों को बुलाया गया। जिनमें से कुल 11 जोड़े उपस्थित हुए। सभी की आपस में परस्पर वार्ता कराई गई। परस्पर वार्ता के उपरांत कुल 06 जोड़ों की सकुशल विदाई कराई गई। सकुशल विदाई कराने में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी उ0नि0 अर्चना शुक्ला, महिला थाना प्रभारी प्रेमवती, महिला आरक्षी रीता राजपूत, सीमा, शिवम, पायल सिंह, दीक्षित यादव व सलाहकार मंडल से श्री राजेंद्र सिंह, श्री राम शंकर वर्मा, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डा0 मनीष सिंह सेंगर, डॉ शशि रंजना अग्निहोत्री, डॉक्टर एस के पांडे, डॉक्टर सबीहा उमर, यतींद्र नाथ मिश्रा, श्री राम स्नेही यादव, श्री अबरार हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे। शेष जोड़ों को अगली तारीख दी गई।
चोरी की साइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार।
Mon Mar 15 , 2021
अमन लेखनी, समाचार उन्नाव। थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त हीरालाल पुत्र स्व0 छेदा नि0 अहमदाबाद सेननगर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद AVON साइकिल बरामद की गयी । उक्त बरामदगी के आधार […]



