अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।महिलाओं व सरकारी योजनाओं को जनता लोगो तक पहुंचाने के लिए अपने अपने हितों को दरकिनार कर अपनी सेवा देने वाली आंगनबाड़ी महिलाओं की विभाग ने दुर्दशा कर दी है उन्हें पिछले 6 महीने से वेतन तक नही दिया जा रहा है जिसकारण उनका जीना दूभर होता जा रहा है।अपनी इसी दुर्दशा से नाराज़ आंगनबाड़ी महिलाओं ने नगर निगम जॉन 6 में अपना प्रदर्शन उस वक़्त किया जब नगर निगम में महिला सशक्तीकरण के 4 वर्ष पूरे होने मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रहा था। जिसमे इनको बकायदा बुलाया भी गया था विभाग ने इन्हें भीड़ बढाने के लिए बुला तो लिया पर उन्हें वहां भूखा ही रखा किसी ने उन्हें चाय नाश्ता तक नही दिया।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि वह सुबह से ऐसे ही भूखी प्यासी बैठी हैं।आंगनबाड़ी महिलाओं का आरोप है के उन्हें महीनों से वेतन नही मिला है और उनका मानदेय भी काफी समय से बढाया भी नही गया है।हद तो ये है कि ज़ोन 6 की ज़ोनल अधिकारी ख़ुद भी एक महिला हैं फिर भी उन्होंने ने उन महिलाओं की सुध तक नही ली है।









Visit Today : 90
Total Visit : 475386
Hits Today : 457
Total Hits : 2618002
Who's Online : 1
