अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ राजधानी लखनऊ के ग्रामीण थाना मलिहाबाद के अंतर्गत लखनऊ एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के निर्देशन पर चलाये जा रहे अभियान में ग्रामीण पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता पुलिस ने दो जहरखुरान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की
कोतवाली मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसमण्डी कलां मे बीते शुक्रवार को ज़हरखुरानी कर ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर वांछित आरोपी की तलाश में टीम गठित कर एसआई प्रवीण कुमार , नदीम अहमद कांस्टेबल रोहित यादव व विशाल कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति ढेढेमऊ पुलिया के पास स्प्लेंडर यूपी 77 जेड 9121 से खड़े है जिनको पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम सुभाष पुत्र छोटेलाल रैदास निवासी द्वारिकागंज झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर जमा तलाशी में सुभाष के पास 17 हजार रुपए व 315 बोर का तमंचा सहित दो ज़िंदा कारतूस व चार पुड़िया चार ग्राम वज़न पाउडर बरामद किया पाउडर की जानकारी देने पर बताया गया की यह नशीला पदार्थ डायजेपाम है दूसरे व्यक्ति से पूछताछ में उसने अपना नाम महादेव उम्र 46 वर्ष पुत्र गिरिराज ग्राम पलसो थाना गोवर्धन जनपद मथुरा बताया जमा तलाशी में उसके पास 8 हजार बरामद हुआ पूछताछ में बताया कि ट्रैक्टर ट्राली बेचने के बाद मेरे हिस्से में बीस हजार आया था बाकी खर्च हो गया ये उसी का बचा हुआ रुपया है । हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है ।





Visit Today : 171
Total Visit : 500045
Hits Today : 1242
Total Hits : 2712175
Who's Online : 1
