अमन लेखनी समाचार
ब्यूरो रिपोर्ट भोलू तिवारी के साथ विनय शुक्ला
बहराइच। पयागपुर शुक्रवार को आगामी पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत जारी अधिसूचना अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र पयागपुर में तहसीलदार मुकेश शर्मा एवं कार्यालय सहायक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त कुशल नेतृत्व में शासकीय सार्वजनिक एवं निजी बिना अनुमति के भवनों पर टांगी गई होल्डिंगो को कार्यरत कर्मचारियों द्वारा उतरवाकर नष्ट करवाया गया। इसे देखते ही लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सभी बैनर पोस्टरों को उतरवाकर नष्ट किया गया। इस दौरान लेखपाल रोहित शुक्ला, सन्तोष तिवारी, बृजकिशोर सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहें।







Visit Today : 2
Total Visit : 501359
Hits Today : 3
Total Hits : 2717701
Who's Online : 2
