अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
थाना कोतवाली के अंतर्गत दिनांक 29/30.03.2021 की रात्रि मे कृष्णा ब्रिक फील्ड रघुनाथ खेड़ा थाना कोतवाली उन्नाव पर ईट पथाई का कार्य करने वाले मजदूर मनोज पुत्र प्रमोद माझी नि0 ग्राम छत्तूबाद थाना गया मुफसिल जनपद गया बिहार उम्र करीब 28 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी कसूरबा उर्फ खुशबू पुत्री सुरेश निवासी डेमा फतेहपुर थाना खीजरसराय जनपद गया उम्र करीब 24 वर्ष की शराब पीकर मारपीट कर मृत्यु कारित कर देने के की घटना के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 288/2021 धारा 304 भादवि बनाम मनोज पंजीकृत किया गया था। दिनांक 31.03.2021 को प्र0नि0 कोतवाली सदर उन्नाव के निर्देशन में उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज पुत्र प्रमोद माझी नि0 ग्राम छत्तूबाद थाना गया मुफसिल जनपद गया बिहार उम्र करीब 28 वर्ष को उ0नि0 श्री अखिलेश कुमार मय हमराह का0 कमल सैनी द्वारा कृष्णा ब्रिक फील्ड रघुनाथ खेड़ा थाना कोतवाली उन्नाव के पास से को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा गया।







Visit Today : 7
Total Visit : 501769
Hits Today : 69
Total Hits : 2719990
Who's Online : 2
