अमन लेखनी,समाचार
शिवेंद्र प्रताप सिंह ,उन्नाव
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है । बताया जा रहा है कि उड़ीसा से चलकर आगरा होते हुए तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । ड्राइवर को झपकी आना हादसे की वजह बताई जा रही है, हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं । हादसे की सूचना के बाद बांगरमऊ पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची । घायलों को रेस्क्यू कर पहले सीएचसी लाया गया । जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । बस में सवार यात्री ने बताया कि वह लोग सो रहे थे की एकदम से तेज आवाज आई तब देखा कि हादसा हो गया है । यात्रियों के मुताबिक टूरिस्ट बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे । आपको बता दें की ये टूरिस्ट बस उड़ीसा से चलकर आगरा होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से अयोध्या अस्थि विसर्जित करने जा रही थी। बताया जा रहा है की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे किलोमीटर संख्या 232 देवखरी गांव के पास अल सुबह टूरिस्ट बस डिवाइडर से जा टकराई । हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई । हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, ये बस उड़ीसा से अयोध्या अस्थि विसर्जित करने जा रही थी । हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और यूपीडा को दी । जिसके बाद रेस्क्यू कर घायलों को बांगरमऊ सीएचसी लाया गया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे, बस में सवार घायल यात्री अशोक नन्द ने बताया की वो लोग उड़ीसा से अयोध्या जा रहे थे, हादसे के समय वे सो रहे थे, जोरदार आवाज आने से उनकी नींद खुली ।






Visit Today : 173
Total Visit : 500047
Hits Today : 1349
Total Hits : 2712282
Who's Online : 1
