अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
मोहनलालगंज के हरीकंशगढी गांव में मगंलवार की रात लग्जरी कार सवार दबंग भाईयों द्वारा किये जा रहे गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया,दबंग भाईयों ने सरिया से युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़ी मां व बहन की पिटाई कर लहूलूहान कर दिया।,जिसके बाद पीड़ित माँ घायल बेटे-बेटी संग मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत कर दबंग भाईयो के विरूद्व कार्यवाही की मांग की।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी तीनो भाईयों के विरूद्व मारपीट,एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।
मोहनलालगंज के हरकंशगढी निवासी शिवकली ने बताया मगंलवार को शाम सात बजे के करीब गांव में रहने वाले अपराधी किस्म के तीन दबंग भाई आलोक यादव,पकंज यादव,अविनाश यादव अपनी लग्जरी कार से आकर उनके बेटे बब्लू रावत से गाली-गलौज कर रहे थे जिसका बेटे बब्लू ने विरोध किया तो ये तीनो भाईयो को नागवार गुजरा जिसके बाद उन्होने बेटे की सरिया व लात घूसो से बुरी तरह पिटाई कर सिर फोड़ दिया,चीख-पुकार सुनकर जब वो बेटी नीलम सहित बेटे बब्लू को बचाने दौड़ी तो दबंगो ने मां-बेटी की भी पिटाई कर लहूलूहान कर दिया।जिसके बाद लहूलूहान हालत में बेटे-बेटी संग मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत कर आरोपी तीनो भाईयों के विरूद्व कार्यवाही की मांग की।इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी तीनो भाईयों के विरूद्व मारपीट,एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।





Visit Today : 189
Total Visit : 500266
Hits Today : 661
Total Hits : 2713154
Who's Online : 1
