अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
शासन व जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जिले में उद्योग क्षेत्र में सब्सिडी यूरिया का प्रयोग तो नही हो रहा है,इसकी जांच के लिए जिले में 3 टीमें गठित कर छापे मारी की गई।
बंथर क्षेत्र में कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग रियाजुद्दीन अहमद ने,दही चौकी व साइट 1 में जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्र,सहायक आयुक्त उद्योग सुश्री रोचना श्रीवास्तव ने तथा अक्रमपुर,मगरवारा में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर व सहायक प्रबंधक उद्योग चंद्र किशोर ने छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान भारत वुड्स वर्क्स प्लाईवुड फैक्टरी,डोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,महारानी पशु आहार ,रेसिनोवा केमिकल्स ,गोदरेज पशु आहार निर्माता कंपनी में छापेमारी की गई।







Visit Today : 220
Total Visit : 501760
Hits Today : 900
Total Hits : 2719913
Who's Online : 3
