अमन लेखनी समाचार/केके सिंह राठौड़
लखनऊ। जनता रसोई में वार्ड अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सीमा सिंह व अजय कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता व जनता रसोई संचालक ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन। कार्यक्रम में पहुंची बड़ी संख्या में शहर की राजनीतिक हस्तियां। बताते चलें जनता रसोई जो इंद्रपुरी कॉलोनी नजदीक चरण भट्ठा रोड में स्थित है, विगत साल कोरोना काल के लॉकडाउन के समय जनता रसोई से 800 लोगों की रोज खाने की निशुल्क व्यवस्था की जाती रही है।होली मिलन समारोह के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह चौहान ने जनता रसोई की पुण्य भूमि पर कामायनी पुष्प का वृक्षारोपण किया। राजकुमार सिंह चौहान से बड़ी संख्या में होली मिलने को उत्सुक दिखे क्षेत्रवासी होली मिलन के बाद क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम धैर्य व साहस से कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल दयाशंकर दुबे ने कार्यक्रम में आए हुए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना और उन्हें निस्तारण करने हेतु आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करती हुई भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य सुषमा खर्कवाल व वार्ड अध्यक्ष सीमा सिंह ने होली मिलन समारोह में आई हुई महिलाओं को हर्बल गुलाल लगा सम्मान दिया। मिशन शक्ति के बारे में आपस में चर्चा की। होली मिलन समारोह में लोगों ने शुगर फ्री गुझिया, पापड़, नमकीन मिठाई व पेय पदार्थों का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रधान संपादक अमन लेखनी राजकुमार सिंह चौहान उत्तर प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल दयाशंकर दुबे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषमा खर्कवाल केके सिंह राठौड़ कामता सिंह मनोज त्रिपाठी विनोद सिंह राजेंद्र कुमार वीके सक्सेना राजमणि दुबे सरवन सिंह दिलीप सिंह लव कुमार मनोज श्रीवास्तव रामाशंकर त्रिपाठी राजू बाजपेई राज कपूर पांडे विनय लक्ष्मी पप्पू पांडे मुकेश उपाध्याय विनय मिश्रा बलदेव रामानी प्रीतम सिंह जानकी अधिकारी बबीता सिंह संतोष सेगर बृजेश सिंह सुमन राठौड़ आर्यन सिंह आशीष सिंह आदि शामिल रहे।




Visit Today : 159
Total Visit : 500033
Hits Today : 911
Total Hits : 2711844
Who's Online : 3
