अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद,लखनऊ मलिहाबाद विकासखंड में बृहस्पतिवार सुबह से ही नामांकन को लेकर प्रत्याशियों के चेहरो पर देखी खुशी लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से बारी बारी से पर्चे दाखिल किए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन ज्यादातर काउन्टरों पर नहीं देखी लोगों की लम्बी लाइन ज्यादातर प्रत्याशियों ने नामांकन के पहले दिन ही अपना पर्चा दाखिल कर लिया था नामांकन केन्द्र एसीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने दौरा किया।
वृहस्पतिवार को नामांकन का आखिरी दिन था पहले दिन की उसकी अपेक्षा से काफी सन्नाटा पसरा रहा ज्यादातर काउंटरों पर नहीं दिखी प्रत्याशियों की भीड़ सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए गुरुवार को 67 ग्राम पंचायतों में खबर लिखे जाने तक ग्राम प्रधान के 537 सदस्य के 800 व बीडीसी के 526 पर्चे दाखिल हुए
सुबह से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही प्रत्याशियों के लिए बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क पर थर्मल स्क्रीनिंग,सैनीटाईजेशन के बाद नामंकन पर पहुँचे । उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व विपिन कुमार मिश्र द्वारा ब्लॉक का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
एसीएम सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में शांति व्यवस्था सुचारू रूप से की गई क्षेत्राधिकारी नैमुल हंसन ने परिसर का मुआयना किया सुरक्षा व्यवस्था जांची
एडीओ पंचायत डीपी सिंह ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन कराने तथा परिसर को साफ सुथरा रखने हेतु जगह जगह सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी । परिसर में प्रशासन की रही पैनी नजर शांतिपूर्वक प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए ।






Visit Today : 172
Total Visit : 500046
Hits Today : 1258
Total Hits : 2712191
Who's Online : 2
