अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ
दो दर्जन से अधिक लोगों के नाम अलग-अलग ग्राम पंचायतों में दर्ज होने की शिकायत प्रधान प्रत्याशी ने जिलाधिकारी व निर्वाचन आयोग से कर उनके नाम हटाने की शिकायत दर्ज कराई है ग्राम पंचायत कनार के प्रधान उम्मीदवार निवर्तमान प्रधान महेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत से लगभग 2 दर्जन से अधिक मतदाताओं का नाम ग्राम कनार पंचायत में जोड़ दिया गया है। जबकि यही मतदाता लखनऊ की मतदाता सूची में व मलिहाबाद की अन्य ग्राम पंचायतों में उन सभी मतदाताओं का नाम दर्ज है। जबकि इससे पूर्व यही नाम पहले सूची से कटवाए जा चुके तो फिर यह नाम कैसे चढ़ गए । एक बड़ा सवाल है निवर्तमान ने बताया कि कुछ नाम ऐसे भी मतदाता सूची में दर्ज है। कि नाबालिग होने के बाद भी दो ग्राम पंचायतों में अलग अलग दर्ज हैं।
कैसे बढ गए नाम
जबकि लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर जांच आख्या में जांच कर्ता ने लिखा कि अन्य जगहों पर नाम होने के कारण कही दूसरी जगह नाम नही बढ़ाये जा सकते फिर भी नाम बढ़ गए।







Visit Today : 139
Total Visit : 502274
Hits Today : 530
Total Hits : 2721839
Who's Online : 3
