अमर लेखनी समाचार बीकेटी लखनऊ। विकासखंड बख्शी का तालाब के वार्ड संख्या 4 से सपा समर्थित प्रत्याशी महेश प्रसाद रावत एडवोकेट ने नामांकन करने के बाद क्षेत्र में रात दिन अपने समर्थकों के साथ और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपने पक्ष में वोट देने की लगातार अपील कर रहे हैं महेश प्रसाद रावत एडवोकेट ने वार्ड संख्या 4 के ग्राम सभाओं में जाकर जनता जनार्दन से वोट और सपोर्ट और समर्थन का सहयोग मांग कर क्षेत्र के सम्मानित जनता से क्षेत्र में चौमुखी विकास करने का वादा भी कर रहे हैं जैसे क्षेत्र में बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य संबंधी वृद्धा विधवा किसान मजदूर मेहनतकश नौजवानों के हक की बात कर रहे हैं महेश रावत एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते अपने वार्ड संख्या 4 के क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे है और वार्ड की सम्मानित जनता से कोविड-19 के नियमों का पालन मास्क सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं जनसंपर्क अभियान मे आज मुसपिपरी उमरिया रानी पुरवा असनहा नगर चौगवा खेरिया लौधौली शिवरी विश्राम पुरवा शाहपुर कुनौरा गदाहिला लालपुर अटेसुवा भगौतीपुर भटेसुवा सराय दामू आरंबा भोपालपुर भवानीपुर नवरंगपुर मलूकपुर मरपा करौंदी भगौतापुर गोहना खुर्द खेरिया बनौगा अमानीगंज का भ्रमण करके सपा समर्थित प्रत्याशी महेश रावत रावत एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और अपने साथ में सपा कार्यकर्ताओं को लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान से जुड़े हुए हैं योगेंद्र सिंह मेवालाल रावत छोटू संदीप लोधी पप्पू लोधी महबूब अली मोहम्मद अहमद अंसारी मोहम्मद अशरफ हनीफ अहमद खुशीराम रावत राजा रवि प्रताप सिंह मोहन लाल यादव गोलू यादव के अलावा बहुत से सपा समर्थित प्रत्याशी के लिए रात दिन मेहनत करके विजय बनाने की लगातार कोशिश हो रही है।
विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय में उड़ी सोशल डिस्टेसिगं की धज्जियां
Mon Apr 12 , 2021
मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में बने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर शांतिभंग की आंशका के चलते थाना क्षेत्रो के गांवो में पाबंद किये गये सैकड़ो लोग मुचलका भरकर जमानत कराने पहुंच गये जिसके चलते न्यायालय में भारी भीड़ उमड़ पड़ी ओर मुचलका भर जमानत कराने […]

You May Like
अमन लेखनी, समाचार उन्नाव घटना उन्नाव कोतवाली के अंतर्गत लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के फ्लाईओवर के निचे बाईपास की है जहां स्वाट/ सर्विलांस व थाना कोतवाली सदर की संयुक्त पुलिस टीम ने पंचायत चुनावों में शांति भंग करने के इरादे से अवैध असलहा बेचने वाले तीन अभियुक्तों को 11 अवैध तमन्चे,19 जिंदा कारतूस, एक होण्डा सिटी कार बरामद कर गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्रा थाना कोतवाली सदर के निर्देशन में उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह पुलिस बल व उ0नि0 गौरव कुमार प्रभारी स्वाट मय हमराह स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु बाइपास पुल के नीचे आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी लखनऊ की तरफ से सर्विस लेन पर एक हाण्डा सिटी कार आती दिखी जिसे पुलिस द्वारा रोका गया तो उसने रफ्तार बढ़ा ली। तत्काल घेराबन्दी कर उक्त कार को रोक लिया गया। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम दीपक रावत उर्फ गुड्डू जगलर पुत्र शिव नंदन रावत नि0 147/2 सिविल लाइन थाना कतोवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष , राहुल रावत पुत्र शिवचरन रावत नि0 182/15 सिविल लाइन थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव , आशीष कश्यप पुत्र कैलाश कश्यप नि0 182/5 सिविल बन्दुहार थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव बताया। तीनों युवको की तलाशी ली गई तो कब्जे से 02 अदद तमन्चा 315 बोर मय चार जिंदा कारतूस व 01 अदद तमन्चा 12 बोर मय 02 जिंदा कारतूस व तीन अदद मोबाइल फोन बरामद हुए तथा कार की डिग्गी की तलाशी ली गई तो 08 अदद तमंचा 12 बोर मय 13 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए। तीनों युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवकों ने बताया कि प्रधानी के चुनावों में तमंचा महंगा बिकता है , इसलिये पैसे की लालच में आकर हम लोग तमन्चे इधर-उधर से खरीद कर बेचने के लिये मांखी की तरफ जा रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 328/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा बरामद कार को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
VickyAuthor 5 years ago





Visit Today : 167
Total Visit : 500041
Hits Today : 1076
Total Hits : 2712009
Who's Online : 3
