अमन लेखनी समाचार
लखनऊ बी के टी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मदारी पुर में शनिवार को किसान मजदूर संगठन की खुली बैठक की गई यहां पर संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद शकील ने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जिसमें महिलाओं ने ग्राम विकास के कार्यों में हो रही लापरवाही को लेकर विरोध जाहिर की वही पर गांव की महिलाएं ग्राम प्रधान के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया जहां पर कार्य हुआ है वहीं पर दोबारा कार्य दिखाया गया है पर जो हमारी समस्याएं हैं वह जस की तस पड़ी हुई हैं कई बार प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी से कहने के बावजूद जल निकास खड़ंजा एवं नलो को अभी तक सही नहीं कराया गया है जनता का आक्रोश देखते हुए मंडल अध्यक्ष मोहम्मद शकील बताया अगर किसानों की समस्याएं समय रहते निस्तारण नहीं कराया गया तो हम लोग अनिश्चितकालीन विकासखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुशीला नसीम लाल संजय प्रमोद वर्मा मोहम्मद अधिक इंद्रपाल वर्मा नीतू वर्मा सैकड़ों ग्रामवासी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे







Visit Today : 6
Total Visit : 501768
Hits Today : 54
Total Hits : 2719975
Who's Online : 3
