उत्तर प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने चैत्र नवरात्रि आरम्भ के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की हैl
अध्यक्ष, विधान सभा ने अपने संदेश में कहा है कि प्रत्येक जीवात्मा के लिए शक्ति आवश्यक है। इसलिए आदिकाल से न सिर्फ मनुष्य, बल्कि ईश्वर भी आद्याशक्ति की उपासना करते रहे हैं। देवी रूप में उषा की स्तुति ऋग्वेद में की गई है।
श्री दीक्षित ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस कोरोना (कोविड-19) महामारी के बीच सरकार द्वारा जारी सुझाव व बचाव के उपायों पर अमल करते हुए शक्ति के इस पर्व को मनाएं।
विशेष सवाददाता
शैलेन्द्र सिंह







Visit Today : 6
Total Visit : 501768
Hits Today : 31
Total Hits : 2719952
Who's Online : 5
