अमन लेखनी, समाचार
शरीफ खान,नवाबगंज, उन्नाव।
स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को चल रहे कोविड वैक्सीन टीकाकरण सत्र का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण किया। जहां मौजूद टीकाकरण टीम से कोविड टीकाकरण सत्र के बारे में जानकारी ली। जहां स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान एसीएमओ ने प्रभारी को क्षेत्र में चल रहे कोविड वैक्सीन टीकाकरण सत्रों पर सक्रियता व जन जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज पर चल रहे कोविड वैक्सीन टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ए के रावत शनिवार को करीब 4:30 बजे पंहुचे। उन्होने स्वास्थ्य केन्द्र टीकाकरण सत्र पर मौजूद हेमलता व पुष्पा से कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण की जानकारी ली। जहाँ एसीएमओ ने धीमी गति से चल रहे टीकाकरण को लेकर नाराजगी व्यक्त की। जिसपर उन्हें बताया गया कि केंद्र पर टीकाकरण के लिए आने वाले लाभार्थियों की संख्या काफी कम है। जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की पहली मंजिल पर चल रहे कोविड वैक्सीन टीकाकरण को ओपीडी के साथ चलाने के लिए निर्देशित किया। वही स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में आने वाले 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीमार मरीजों का डयूटी डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व सत्यापन कराकर टीकाकरण कराने के आदेश दिये।ताकि इसका लाभ इस आयु वर्ग के सभी बीमार लाभार्थियों को मिल सके। इस दौरान उन्होंने चमरौली स्थित पीएचसी पर टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया। वहाँ भी टीकाकरण की संख्या कम देखकर जन जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिये।
उन्होंने ने बताया कि कोविड वैक्सीन टीकाकरण के दौरान टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी मिली है। जिसके लिये प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि विभिन्न माध्यमों से लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। वही ओपीडी में भी आने वाले मरीजों में लाभार्थियों का सत्यापन के साथ जागरूक करके टीकाकरण के लिए प्रेरित करे। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिये 60 वर्ष से ऊपर के लाभार्थी अपना आधार कार्ड लेकर आये। वही 45 से 59 वर्ष आयु के लोग जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं अपने इलाज के कागजात के साथ टीकाकरण केंद्र पर आए। जहाँ मौजूद चिकित्सक द्वारा उनका सत्यापन कर टीकाकरण कराया जाएगा।





Visit Today : 159
Total Visit : 500033
Hits Today : 846
Total Hits : 2711779
Who's Online : 4
