अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। को महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा शहर के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी भी मौजूद रहे जिन्होंने मध्य विधानसभा के 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत महापौर द्वारा संस्तुत 704 लाख रुपये के 37 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ हॉल में किया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मोदी जी योगी जी के कुशल नेतृत्व में ही कार्य करते हुए पिछले चार वर्षों में नगर निगम ने लखनऊ शहर में विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विकास कार्यों के क्रम में आज मध्य विधानसभा में सड़कों के सुधार कार्य का लोकार्पण हो रहा है। महापौर ने आगे कहा कि चाहे देश हो, प्रदेश हो या लखनऊ शहर हो ट्रिपल इंजन की सरकार ने जितना विकास कार्य करवाया उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हो पाया। नगर निगम ने पिछले 4 वर्षों में ही 2400 करोड़ के विकास कार्य लखनऊ की जनता को समर्पित किये है। आज स्वच्छता में भी लखनऊ निरन्तर प्रगति कर रहा रहा है।पिछले चार वर्षों में लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग में अभूतपूर्व उछाल करते हुए 269वें से 12वें स्थान पर आयी है।इस अवसर पर महापौर संग मंत्री ब्रजेश पाठक, बड़ोदरा के महापौर मेयुर रोकड़िया, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय, पंकज सिंह, पार्षद दल उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद रजनीश गुप्ता , पार्षद मुकेश सिंह मोंटी, शशि गुप्ता, राम कृष्ण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु राज सोनकर, जितेंद्र राजपूत, राकेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






Visit Today : 160
Total Visit : 488743
Hits Today : 1181
Total Hits : 2659768
Who's Online : 1
