अमन लेखनी समाचार
नवाबगंज, उन्नाव।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज कस्बे के राजमार्ग पर गलत साइड से जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने राजमार्ग पार करने के लिए खड़ेb बुजुर्ग को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज कस्बे के पुरानी मस्जिद मोहल्ला निवासी बंटू पुत्र अब्दुल खालिद उम्र करीब 65 वर्ष गुरुवार दोपहर अपने घर से नवाबगंज की साप्ताहिक सब्जी बाजार जाने के लिए निकला था। इस दौरान वह कस्बे के राजमार्ग स्थित संगीता होटल चौराहे पर राजमार्ग पर करने के लिए खड़ा था। जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार रजनीश पुत्र रामप्रसाद उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम भाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। बताते हैं मोटरसाइकिल सवार गलत साइड से लखनऊ की ओर से कानपुर तरफ उल्टी पट्टी से जा रहा था। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को टैम्पों से नवाबगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर भर्ती कराया।








Visit Today : 20
Total Visit : 501782
Hits Today : 116
Total Hits : 2720037
Who's Online : 6
