अमन लेखनी समाचार
बहराइच। मंगलवार को रुपईडीहा में स्थित लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से फ्रेशर फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी कमांडेंट प्रवीण कुमार तथा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम के इस अवसर पर कॉलेज फार्मेसी के निर्देशक डॉ हरीश चंद्र तथा प्राचार्य डॉ प्रियंका शुक्ला ने उपस्थित फार्मेसी के छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन नीतीश शर्मा, पीके मिश्रा, अंकित, पुनीत आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज के शिक्षक एपी श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव तथा जे के सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।





Visit Today : 217
Total Visit : 501757
Hits Today : 863
Total Hits : 2719876
Who's Online : 1
