अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले वसीम रिजवी ने बीते दिनों कुरान को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी जिसको लेकर मलिहाबाद के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वसीम रिज़वी द्वारा दिये गए विवादित बयान पर आमिर वली खान के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम और अन्य समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर वसीम रिज़वी में पर कार्यवाही को लेकर क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद को ज्ञापन सौंपा।
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले वसीम रिजवी ने बीते दिनों कुरान
पर टिप्पणी की थी जिसको लेकर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर कर वसीम रिजवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ कोतवाली पर एफ आई आर दर्ज कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था सोमवार को विवादित टिप्पणी पर मलिहाबाद के सैकड़ों लोगों ने आमिर वली के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन कर क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंप कर रिज़वी पर विधिक कार्यवाही करने की मांग की गई। मलिहाबाद के सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रिज़वी के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की और जल्द कार्यवाही करने की मांग की। अधिवक्ता फुरकान खान ने कहा कि संविधान में किसी भी धर्म को मानने का पूरा अधिकार है ।






Visit Today : 173
Total Visit : 500047
Hits Today : 1350
Total Hits : 2712283
Who's Online : 1
