अमर लेखनी समाचार
नवाबगंज, उन्नाव।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ कानपुर रेल मार्ग पर बीती रात शौच क्रिया के लिए गया, युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में परिजन आनन फानन चिकित्सक के पास ले गये। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुंजपुर गांव निवासी अनिल पुत्र रामनरायण उम्र 28 वर्ष बीती रात शौच क्रिया के लिए कुसुम्भी स्टेशन के समीप गांव के सामने से निकला रेल मार्ग पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि जब अनिल काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। उसे ढ़ूढ़ने के लिए निकले तो देखा कि वह लाइन पर गम्भीर अवस्था में घायल पड़ा था। वहीं पास में उसका मोबाइल भी पड़ा हुआ था। जिससे लग रहा है कि मोबाइल पर बात करते समय उसके साथ हादसा हुआ। घायल अवस्था में उसे नवाबगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मी था। अजगैन कोतवाली उपनिरीक्षक राजेश दीक्षित ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।






Visit Today : 167
Total Visit : 500041
Hits Today : 1101
Total Hits : 2712034
Who's Online : 1
