अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद, लखनऊ। भाजपा युवा कार्यकर्ता के पिता की लम्बीं बीमारी के चलते हुयी मौत से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयी। मौत की खबर पाकर क्षेत्र के लोगों का उनके पैतृक आवास पर तांता लग गया। जिनकी देर शाम अन्त्येष्ठि कर दी। युवा भाजपा कार्यकर्ता के पिता के निधन की खबर पाकर भाजपा सांसद कौशल किशोर ने गहरा दुख प्रकट किया है।
ग्राम पंचायत रसूलपुर के युवा भाजपा कार्यकर्ता अजय रावत के पिता सुरेश रावत(55) काफी समय से बीमा चल रहे थे। जिनकी रविवार देर शाम मौत हो गयी। सोमवार सुबह मौत की खबर क्षेत्र के लोग उनके घर पहुंच उन्हें नम आंखों से अन्तिम विदाई दी। भाजपा सांसद कौशल किशोर ने फोन द्वारा परिवारीजनों को ढ़ांढ़स बंधाते हुये असमय हुयी मौत पर काफी दुख प्रकट किया। मृतक सुरेश रावत अपने पीछे पुत्र अजय रावत व बब्लू रावत व एक पुत्री को छोड़ गये हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। सुरेश रावत काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
सुरेश रावत के अन्तिम दर्शन मे प्रमुख रूप से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर, भाजपा कार्यकर्ता लल्ला यादव, अमरेन्द्र उर्फ अंकुर, रवी, राहुल राठौर, अजय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुये।





Visit Today : 159
Total Visit : 500033
Hits Today : 866
Total Hits : 2711799
Who's Online : 4
